Friday, October 30, 2026
Home Latest राज्यसभा में कांग्रेस नेता की सीट से मिली 500 रुपये के नोटों...

राज्यसभा में कांग्रेस नेता की सीट से मिली 500 रुपये के नोटों की गड्डी, सभापति ने जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राज्यसभा में 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिलने के बाद काफी हंगामा हो गया। जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने जांच के आदेश दिए है। राज्यसभा में एंटी सैबोटेज जांच हुई तो सीट नंबर 222 पर 500 रुपये के नोटों की गड्डी मिली। जिसके बाद इसकी जानकारी राज्यसभा सचिवालय को दी गई और गड्डी लॉस्ट एंड फाउंड में जमा कर दी गई और सभापति को सूचित कर दिया गया।

Advertisements

यह सीट कांग्रेस के तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है, जिन्होंने इस गड्डी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है नई संसद के भीतर इतनी बड़ी संख्या में नोट मिलने का यह पहला मामला है।

कांग्रेस सांसद सिंघवी ने राज्यसभा में अपनी सीट से नोट की गड्डी मिलने के बाद कहा, ‘पहली बार सुन रहा हूं, मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो 500 रुपये का एक नोट साथ ले जाता हूं, मैं बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर संसद से निकला था।’

राज्यसभा के सभापति ने कहा, “कल (5 दिसंबर 2024) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट नंबर 222 से नोटों की एक गड्डी बरामद की। यह सीट वर्तमान में अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। कानून के अनुसार जांच की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here