Tuesday, October 20, 2026
Home Latest तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल चालक, ई-रिक्शा और पैदल जा रही एक...

तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल चालक, ई-रिक्शा और पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के जगीरपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मारने के बाद रिक्शा को टक्कर मार दी और पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को भी टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में कई लोग घायाल हो गए। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने पहला मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद सवारी रिक्शा को टक्कर मार दी और फिर पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को भी टक्कर मार दी।

Advertisements

इस दौरान बुजुर्ग महिला की टांग टूट गई और ई-रिक्शा में सवार लोग भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और गाड़ी चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here