Thursday, October 29, 2026
Home Latest डीएवी स्कूल दरकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में रही नाटी, गिद्दा...

डीएवी स्कूल दरकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में रही नाटी, गिद्दा और भांगड़े की धूम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी (टौणी देवी) में सत्र 2024-25 का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के भूतपूर्व छात्र और ज़ोरास्ट्रियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ,  दलजीत सिंह डोगरा, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।  

Advertisements

समारोह में  रोशन लाल रांगडा ,  धर्म सिंह,  विजय बहल,  काली दास,  विचित्र सिंह, और कर्नल चेत राम सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।  

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें भाषण, नृत्य, और नाट्य कला की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

मुख्य अतिथि  दलजीत सिंह डोगरा ने बच्चों को अपने सपनों को साकार करने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और विकास के लिए ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, उन्होंने सत्र 2023-24 के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।  

यह कार्यक्रम विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की प्रगति के प्रति स्कूल प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here