
कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर में एक बच्चा खेलता-खेलता घर के बाथरूम में टब के पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्राची अपने मायके आई हुई थी और उसके दोनों बच्चे भी उसके साथ आए हुए थे और जब प्राची अपने घर के काम में लगी थी तभी सूर्यांश उसके बगल से खेलते-खेलते बाथरूम तक पहुंच गया। प्राची कुछ देर पहले बाथरूम से नहाकर निकली थी इसलिए टब में पानी भरा हुआ था। सूर्यांश इस पानी से खेलने लगा तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पानी से भरे टब में गिर गया।

कुछ देर बाद मां को ध्यान आया तो उसने बच्चे को देखना शुरू किया। उसने देखा कि बच्चा बाथरूम में पानी के टब में उल्टा पड़ा था। घर वाले तुरंत उसको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।











