
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के दो बार सीएम रहे प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर दूर दूर से लोग नव वर्ष की बधाइयां देने पहुंच रहे है। पूर्व सीएम भी बड़ी आत्मीयता से सभी से मिल रहे हैं। कुशल क्षेम के बाद धूमल हर व्यक्ति को यह जरूर पूछते हैं कि क्या आपने चाय पानी ले लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भी नववर्ष 2025 की हिमाचल प्रदेश की सभी जनता को बधाई दी है। इस दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान, बीडीसी अलका, ऊषा, सुनील चौहान, हरीश, नरेंद्र अत्री सहित कई कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान पर उन्हें बधाई देने पहुंचे।











