
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन संगोत्रा की अध्यक्षता में बाल चिकित्सा विभाग एवम जिला टीबी केंद्र होशियारपूर द्वारा वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर एवम साथी (एनजीओ) के सहयोग से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बाल चिकित्सा टीबी निदान और उपचार के लिए जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला होशियारपुर के सभी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर एवम सब डिविज़नल अस्पताल से कम से कम एक स्वास्थ्य चिकत्सक शामिल हुए। डा. पवन संगोत्रा, सिविल सर्जन ने परीक्षार्थियो को टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। इस प्रक्षिषण कार्यक्रम का लक्ष्य बाल चिकित्सा, 0-14 उम्र के बच्चों में टीबी के निदान, उपचार और प्रबंधन में सवास्थ्य पेशेवरों के ज्ञान व कौशल को बढ़ाना है। डा. सुप्रीत कौर, बाल चिक्तिसक और डा. मनवीर सिंह, मेडिकल अफसर होशियारपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से पहले ही राजिये स्तरीय प्रशिक्षण ले चुके हैं। उन्होंने ही यह प्रशिक्षण आगे ज़िला स्तर पर दिया। डा. राजवंत कौर, बाल चिक्तिसक डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ने भी एक प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभाई।

प्रशिक्षण कायर्क्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को 0-14 उम्र के बच्चों का गैस्ट्रिक एस्पिरट (जीए) व गैस्ट्रिक लैवेज (जीएल) और प्रेरित थूक (एएस) प्रकिरिया को पेडियेट्रिक टीबी गाइडलाइन्स के अधीन करने का ज्ञान दिया गया। इस प्रशिक्षण में डा. हरनूरजीत कौर, बाल चिकत्सक विभाग, होशियारपुर, डा. सतीश पुंढ़ीर, स्टेट टेक्निकल मैनेजर, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर एवम डा. प्रदीप ढींगरा, प्रेजिडेंट, IAP, होशियारपूर शामिल रहे। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक आयोजित करने में गुरमीत सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर होशियारपुर और उनकी टीम हरजीत सिंह, दीपक प्रजापति और बलजीत कौर ने डा. शक्ति शर्मा, डिस्ट्रिक्ट टीबी अफसर, बाल चिकत्सा विभाग एवम सिवल सर्जन ऑफिस को धन्यवाद् दिया।












