Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु शुरु किया गया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज...

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु शुरु किया गया सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर डा. अमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए “सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज 2025” शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सीवरमैनों द्वारा सीवर की मैन्युअल सफाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बिना पूर्ण सुरक्षा गियर के सीवर के मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं है और सीवर की सफाई केवल मशीनों द्वारा की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आम जनता भी इस अभियान में अपना योगदान दे सकती है। यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर सफाई करता दिखाई दे या सीवर संबंधी कोई अन्य समस्या हो, तो हेल्पलाइन नंबर 14420, नगर निगम कार्यालय के फोन नंबर 01882-229687 व मोबाइल नंबर 94634-97791 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शहर में जागरूकता के लिए पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए हैं, जो लोगों को सीवर सफाई से संबंधित नियमों और सावधानियों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here