Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सैशन चौंक में प्रधान बलवीर हीर पंजगराईं द्वारा फहराया गया तिरंगा

सैशन चौंक में प्रधान बलवीर हीर पंजगराईं द्वारा फहराया गया तिरंगा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 76वें गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा जि़ला होशियारपुर के प्रधान बलवीर सिंह हीर पंजगराईं ने सैशन चौंक होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस शुभ अवसर पर भारी संख्या देश प्रेमी शामिल हुये। बलवीर सिंह हीर पंजगराईं ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान जो कि भारत रत्न डा. बी.आर.अम्बेडकर का लिखा हुआ था, लागू हुआ था, जिसमें सभी वर्गों को समाजिक तथा आर्थिक तौर पर एक समान अधिकार दिये गये थे तथा इस संविधान के मुताबिक हमारा देश बुलंदियों पर पहुंचा है।

Advertisements

इस अवसर पर चरनजीत सिंह भलेठ महासचिव, बी.आर.बद्धण सीनियर वाईस प्रैज़डैंट, जसविन्द्र सिंह मुख्य सलाहकार, कश्मीरी लाल कैशियर, गुरमंख सिंह भारद्धाज मुख्य कैशियार, ओम प्रकाश लुथरा, हरविंदर सिंह, हरभगवान, दिलबाग सिंह झम्मट, हरविन्द्र कुमार नम्बरदार, गुरदेव सिंह, दलवीर सिंह भटराणा, गुरमेल सिंह शेरगढ़, राजिन्दर कुमार शेरगढ़, अनिल झिम्म, गुरपाल सिंह, अमर सिंह, सुशील ढांडा, सरवण सिंह, मदन सिंह, गुरदेव राज, गुरमीत सिंह, गुरमेल सिंह नसराला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here