Tuesday, October 6, 2026
Home Crime पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजी. हरमिंदर सिंह व लाइनमैन केवल शर्मा रिश्वर...

पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजी. हरमिंदर सिंह व लाइनमैन केवल शर्मा रिश्वर लेते काबू, विजीलैंस ने की कार्यवाही

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लखवीर सिंह सीनियर कार्यकारी इंजीनियर पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव हरटाला नजदीक जगत एवेन्यू दसूहा, होशियारपुर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी विजीलैंस मनीष कुमार, इंस्पैक्टर विजयपाल सिंह होशियारपुर की देखरेख में रिश्वत लेने के आरोप में हरमिंदर सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर होशियारपुर डिवीजन और केवल शर्मा, लाइनमैन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शिकायतकर्ता लखवीर सिंह से 50,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

इस सम्बन्धी विस्तृत जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता लखवीर सिंह पी.एस.पी.सी.एल. मंडल मुकेरियां में बतौर सीनियर कार्यकारी इंजीनियर तैनात है। आरोपी हरमिंदर सिंह डिप्टी चीफ इंजीनियर होशियारपुर डिवीजन ने शिकायतकर्ता को दिनांक 29.01.2025 को अपने कार्यालय में बुलाकर पार्टी फंड के नाम पर 50,000/- रुपए की रिश्वत की मांग की और कहा कि रुपये उनके कार्यालय में तैनात आरोपी लाइनमैन को सौंप दो। शिकायतकर्ता ने 31.01.2025 को पैसों का इंतजाम किया और डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह से उसके फोन पर बात की। आरोपी हरमिंदर सिंह डिप्टी चीफ इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से कहा कि आप शर्मा लाइनमैन से ही मिलो।

शिकायतकर्ता ने 01 फरवरी को डिप्टी चीफ इंजीनियर हरमिंदर सिंह के कहने पर आरोपी केवल शर्मा लाइनमैन से फोन पर बात की तो उसने शिकायतकर्ता से कहा कि साहब को कहीं जाना है तथा यह रुपये दोपहर से पहले पहुंचा दीजिए। शिकायतकर्ता ने पैसे नहीं दिए। पार्टी फंड के नाम पर किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया गया। वह रिश्वत नहीं देना चाहते थे और उन्होंने इसकी शिकायत सतर्कता ब्यूरो से की।

शिकायतकर्ता लखवीर सिंह वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी विजीलैंस मनीष कुमार की देखरेख में इंस्पैक्टर विजयपाल सिंह की अगुवाई में सतर्कता ब्यूरो की एक टीम का गठन सरकारी गवाहों के साथ किया गया। इंस्पैक्टर विजयपाल सिंह ने आरोपी हरमिंदर सिंह डिप्टी चीफ इंजीनियर और केवल शर्मा, लाइनमैन को शिकायतकर्ता लखवीर सिंह से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत की रकम मौके से बरामद कर ली गई। इस संबंध में मुकदमा संख्या 06 दिनांक 01.02.2025 आरोपी हरमिंदर सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर और केवल शर्मा, लाइनमैन के खिलाफ अधिनियम 1988 की धारा 7 (अधिनियम संख्या 100) अधिनियम 2018 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ) पुलिस अधिनियम, विजीलैंस रेंज जालंधर के तहत पंजीकृत किया गया है। दोनों आरोपियों को कल 2 फरवरी को माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ हेतु रिमांड लिया जाएगा। विजीलैंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here