Tuesday, November 3, 2026
Home Himachal आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में किशोरों की मापी गई लंबाई

आंगनबाड़ी केंद्र चाहड़ में किशोरों की मापी गई लंबाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। चाहड़ के आंगनबाड़ी केंद्र में 11 से 14 व 14 से 18 वर्ष के सभी बच्चों की लंबाई और वजन मापा गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सहायिका सुनीता देवी का पूरा सहयोग मिला। कार्यक्रम में बताया गया कि 11 से 14 वर्ष की आयु बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बच्चे कई बार अकेलापन महसूस करते हैं।

Advertisements

माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें, ताकि वे खुलकर अपनी बातें साझा कर सकें और नशे व डिप्रेशन से बचें। साथ ही, बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 3 से 6 साल के बच्चों का भी वजन और लंबाई दर्ज की गई। अंत में बच्चों को फ्रूट भी वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here