
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समस्त भाजपा टीम को बधाई देते हुए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। मीनू सेठी कहा कि केजरीवाल और उसकी टीम द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और गलत नीतियों को जनता पहले जान चुकी थी इसलिए केजरीवाल, सिसोदिया और जैन जैसे भ्रष्टाचारी भी अपनी सीट नहीं बचा पाएं।

मीनू सेठी ने कहा कि केजरीवाल और उसकी टीम ने जो हाल दिल्ली का किया उससे भी बूरा हाल पंजाब में किया जा रहा है और आने वाले समय में पंजाब को बचाने के लिए भाजपा को लाना बहुत जरूरी है। उन्होंनें इस जीत के लिए वहां के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई देते हुए कहा कि इसी उत्साह और जजबे के साथ सरकार बनने पर दिल्ली के विकास में योगदान डालते रहे और केजरीवाल और उस जैसे तमाम भ्रष्टाचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाता रहें।












