Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur वोटर कार्ड के अलावा 14 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: जिला...

वोटर कार्ड के अलावा 14 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने तलवाड़ा नगर परिषद के समूह योग्य वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 2 मार्च 2025 को नगर परिषद तलवाड़ा के चुनावों में मतदाता अपने-अपने बूथों पर वोटर कार्ड के अलावा चुनाव आयोग की ओर से बताए गए दस्तावेज दिखा कर भी मतदान कर सकते हैं।

Advertisements

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र पर पहचान के प्रमाण के रूप में नागरिक अपना वोटर कार्ड के अलावा आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड(फोटो सहित), मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड/नीला कार्ड, फोटो सहित आर्म लाइसेंस, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज़, फोटो सहित स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद/विधायक की जारी मान्यता प्राप्त पहचान पत्र, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड (यूडीआईडी), केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here