Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur 21 फरवरी को नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025’ की होगी शानदार शुरुआत

21 फरवरी को नेचर फैस्ट होशियारपुर-2025’ की होगी शानदार शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लाजवंती स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 25 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे नेचर फेस्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 21 फरवरी को शाम 4 बजे संस्कृति व पर्यटन मंत्री तरुण प्रीत सिंह सौंद नेचर फेस्ट होशियारपुर का उद्घाटन करेंगे।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नेचर फेस्ट के दौरान लोगों के लिए खुला प्रवेश रहेगा और स्टेडियम में विभिन्न चीजों, कलाकृतियों और सामान की पेशकश करते हुए 100 के करीब स्टॉल लगेंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन पंजाबी गायक अलाप सिकंदर और 25 फरवरी को कंवर ग्रेवाल अपनी गायकी से समां बांधेंगे। पांच दिवसीय नेचर फेस्ट की शुरुआत 21 फरवरी को पौंग डैम में बर्ड वॉचिंग से होगी।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के निवासियों को फेस्ट की रौनक बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों के लिए यह फेस्ट बेहद मनोरंजक रहेगा। उन्होंने बताया कि सोलिस और ठरोली में नाइट कैंपिंग और लाजवंती स्टेडियम में साइक्लोथॉन के अलावा वन चेतना पार्क में किड्स कार्निवाल होगा। इसी तरह 23 फरवरी को स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुकानेट में ऑफ-रोडिंग होगी, जिसमें भाग लेने वालों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। नेचर रिट्रीट, चौहाल में लोग बूटिंग और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। इसी तरह 25 फरवरी की शाम को गायक कंवर ग्रेवाल अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद नेचर फेस्ट का समापन होगा। उन्होंने बताया कि ‘ नेचर फैस्ट होशियारपुर’ का उद्देश्य प्रकृति की गोद में बसे होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here