Sunday, October 18, 2026
Home Latest CM रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार के पर्सनल स्टाफ को हटाया

CM रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार के पर्सनल स्टाफ को हटाया

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पद संभालते ही हलचली मचा दी है। दिल्ली सरकार ने पूर्व सरकार के दौरान नियुक्त किए गए पर्सनल स्टाफ (को-टर्मिनस स्टाफ) की सेवाओं को समाप्त करने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है।

Advertisements

दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा नियुक्त किए गए पर्सनल स्टाफ की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए यह कहा कि जब किसी मुख्यमंत्री या मंत्री का कार्यकाल समाप्त होता है, तो उनके साथ नियुक्त किए गए को-टर्मिनस स्टाफ की नियुक्ति भी समाप्त मानी जाती है। इस आदेश के तहत दिल्ली सरकार ने उन सभी कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में रिपोर्ट करने के लिए कहा है, जिनकी नियुक्ति पूर्व सरकार द्वारा की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here