
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। पुंछ नदी में कार गिरने से सात लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी पुंछ के नेतृत्व में बचाव कार्य शुरू हो गया। इस कार्य में एसडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है। एसएसपी शफकत हुसैन ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि एक कार पुंछ नदी में गिर गई है।

बकौल हुसैन सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हमने सात लोगों को सुरक्षित निकाला है और बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहु्ंचाया गया है।











