Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं...

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब ने शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भंडारे का किया आयोजन

होशियारपुर  (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब होशियारपुर की तरफ से अध्यक्ष अरविंद बिंद्रा और चेयरमैन राजेश सैनी के नेतृत्व में फतेहगढ़ चौंक के समीप शहीदों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और विशेष तौर पर पहुंचे बैंकफिको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी व जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर तथा अन्य गणमान्यों की तरफ से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासमुन अर्पित किए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन वीर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने आजाद भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जो पीढ़ियां अपने इतिहास एवं अपने शहीदों को याद रखती हैं वही देशभक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करके देश को आगे ले जाती हैं। इस अवसर पर मेहमानों का स्वागत करते हुए अरविंद बिंदरा व राजेश सैनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि क्लब की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन करके समाज को देशभक्तों एवं शहीदों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है ताकि हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भेंट कर सकें।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए देशभक्ति एवं शहीदों के नाम के नारे बुलंद किए। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप सोहल, संदीप ठाकुर, एडवोकेट दुष्यंत, डीसी रियाल, वीरेंद्र ठाकुर, डा. संजय नारद, डॉ. अमन कपूर, पूजा वशिष्ठ, पंडित ओंकारनाथ शर्मा, डॉ. स्नेह लता संधू, गुरदीप कटोच, अशोक मेहरा, आशू शर्मा, मनोज दत्ता, हरमिंदरजीत सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य एवं शहर निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here