Sunday, November 8, 2026
Home Hoshiarpur शहीदों की सोच पर पहरा देना ही सच्ची श्रद्धांजलिः चेयरपर्सन करमजीत कौर

शहीदों की सोच पर पहरा देना ही सच्ची श्रद्धांजलिः चेयरपर्सन करमजीत कौर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। होशियारपुर शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर प्लानिंग बोर्ड की चेयरपर्सन और आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष करमजीत कौर और बैंकफिको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर करमजीत कौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया वह आज के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा आदर्श है।

Advertisements

भगत सिंह का दिया इंकलाब जिंदाबाद का नारा आज भी युवाओं के दिलों में जोश और उत्साह भर देता है। इस मौके पर संदीप सैनी ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम सभी आजादी की खुली फिजा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल चेची, पवन सैनी, खुशीराम धीमान, पारकमल सिंह, प्रेम सैनी, अजय वर्मा, हरकृष्ण काजला, बलविंदर सिंह बिंदी, प्रयागराज, सविता शर्मा, गीता रानी, मनदीप कौर, प्रभजोत सिंह सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here