
राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के डीग में एक 3 वर्षीय की बच्ची का गर्म दूध के बर्तन में गिरने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक बच्ची की पहचान सारिका के रूप में हुई है। जानकारी देते सारिका के दादा हरिनारायण ने बताया कि सारिका की मां हेमलता ने दूध उबालकर चूल्हे के पास रखा था।

इस दौरान अचानक छत पर एक बिल्ली आ गई, जिसे देखकर बच्ची डरकर भागने लगी। भागते भागते वह गर्म दूध के बर्तन से टकरा गई और बर्तन में गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे घायल हालत में परिजनों ने तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक ऐलान कर दिया।












