Monday, November 2, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: सैमिनार के दौरान एसीपी ने युवाओं को नशे...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: सैमिनार के दौरान एसीपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए चलाए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत समाज सेवी संस्था दिशादीप ने जिला प्रशासन के सहयोग से सी.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, नॉर्थ कैंपस मकसूदां में एक सैमिनार करवाया, जिसमें ए.सी.पी. नॉर्थ ऋषभ भोला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

सैमिनार के दौरान बोलते हुए ए.सी.पी. ऋषभ भोला ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर निर्णायक युद्ध छेड़ा है। उन्होंने युवाओं से नशे के नुक्सान से दूर रहने और अपने आस-पास के लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी लड़ाई लोगों के सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती, इसलिए लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के खिलाफ आगे आकर इस लड़ाई में पुलिस का साथ देना चाहिए।

नशा मुक्ति केंद्र जालंधर से शामिल हुए डा.बीनू चोपड़ा ने सेमिनार के दौरान बोलते हुए  कहा कि पंजाब के सभी नशा मुक्ति केंद्रों में नशा करने वालों का मुफ्त इलाज किया जाता है और इसके अलावा इन युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण की भी प्रबंध है ताकि इलाज के बाद वे व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपनी आजीविका कमा सकें।

टीम दिशादीप के संस्थापक एवं चीफ लाइन एस.एम. सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशा विरोधी हेल्पलाइन 9779- 100200 स्थापित की गई है।  उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो वह 98032-00980 पर संपर्क कर सकता है।

महासचिव सुरिंदर भारती, यूथ कोऑर्डिनेटर हरजोत शर्मा, प्रिंस निंजा और प्रिंसिपल अंजू शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज और पंजाब के लिए इस युद्ध में अपना योगदान देने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here