Tuesday, October 20, 2026
Home Latest युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर देहाती पुलिस और सिविल प्रशासन की पंचायत...

युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर देहाती पुलिस और सिविल प्रशासन की पंचायत गली में कब्जा करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) गुरमीत सिंह के नेतृत्व में, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आज स्थानीय नागरिक प्रशासन अधिकारियों की उपस्थिति में नूरमहल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव पासला में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एस एस.पी जालंधर देहाती गुरमीत सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर उर्फ​​जस्सी पत्नी अमरजीत सिंह उर्फ ​​रम्मी निवासी गांव पासला, थाना नूरमहल काफी समय से नशे की तस्करी कर रही थी और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कई मामलों में शामिल है। उन्होंने बताया कि इन पति-पत्नी ने गांव की पंचायती गली में करीब 3-4 मरला जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर बाथरूम और दीवारें बना ली थी। उन्होंने कहा कि आज यह अवैध कब्जा गांव पासला की पंचायत और बीडीपीओ दफ्तर के कर्मियों और पुलिस प्रशासन की मदद से हटाया गया है।

Advertisements

एसएसपी ने बताया कि जसविंदर कौर को थाना नूरमहल में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 22-61-85 के तहत एफआईआर क्रमांक: 75, दिनांक 10 सितंबर 2019, 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर क्रमांक: 39, दिनांक 12-06-2021, धारा 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर संख्या: 70, दिनांक 30 अगस्त 2021, धारा 21-61-85 के तहत एफआईआर संख्या: 37, दिनांक 19 अप्रैल 2022 के तहत एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा नूरमहल थाने में आई.पी.सी. धारा 323, 324, 307, 341, 148, 149 अतिरिक्त अभियोग 302, 325 के तहत एफआईआर क्रमांक 11 दिनांक 18 फरवरी 2023 एवं एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21(ए)-61-85 के तहत एफआईआर नंबर: 76, दिनांक 21 अक्टूबर 2024 दर्ज है। एस.एस.पी. ने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का हिस्सा है और जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। एसएसपी ने जनता से नशे के खिलाफ जंग में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को नशे की तस्करी या इसके इस्तेमाल की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जारी किए नंबर वटसएप 9779-100-200 पर नशे संबंधी सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।उन्होंने लोगों से अपने परिवारों, बच्चों और युवाओं को नशे के नुक्सान के बारे में समझाने और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करने की भी अपील की। इस मौके पर गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की मुहिम का स्वागत किया और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के लिए वह राज्य सरकार और पंजाब पुलिस के आभारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयास स्वागत योग्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here