Tuesday, October 20, 2026
Home Latest ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जालंधर में नशा तस्कर के एक अन्य ग़ैर-...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ जालंधर में नशा तस्कर के एक अन्य ग़ैर- कानूनी निर्माण को किया गया ध्वस्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अधीन नगर निगम और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के तस्कर राजन उर्फ नाजर निवासी बाबा बूढ़ा जी नगर ( दकोहा), जालंधर द्वारा बनाए गए ग़ैर कानूनी निर्माण को गिराया गया। नगर निगम और पुलिस की टीमें जिनका नेतृत्व सहायक टाऊन प्लैनर पूजा मान और ए.सी.पी. सेंट्रल निर्मल सिंह ने किया, की तरफ से पुलिस थाना नंगल शामा अधीन पड़ते बाबा बूढ़ा जी नगर में अन-अधिकारित निर्माण को ध्वस्त किया गया। इस संबंधी और ज्यादा जानकारी देते हुए ए.सी.पी.निर्मल सिंह ने बताया कि राजन उर्फ नाजर, निवासी बाबा बूढ़ा जी नगर पिछले लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और इस ख़िलाफ़ एन.डी.पी.एस. और आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाँच एफ.आई.आर.दर्ज हो चुकी है। ए.सी.पी.ने आगे बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को जालंधर नगर निगम से सूचना प्राप्त हुई थी कि नशे के धंधे में शामिल नशा तस्कर ने एक ग़ैर- कानूनी निर्माण किया गया है, जिस पर कार्यवाही करते नगर निगम अथारिटी ने पुलिस बलों की उपस्थिति में इसे ध्वस्त किया।

Advertisements

ए.सी.पी. ने बताया कि यह कार्यवाही पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों ख़िलाफ़ ज़ीरो टोलरैंस नीति को अपनाते हुए की गई है और ऐसे सख़्त कदम नशा तस्करों ख़िलाफ़ भविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके ध्यान में नशे के कारोबार संबंधी कोई गतिविधि आती है तो इस बारे में पुलिस को सूचना देकर नशे ख़िलाफ़ जंग में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक नशे संबंधी जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से जारी व्टसऐप नंबर 9779-100-200 पर दे सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नशे के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने लोगों को यह भी अपील की कि बच्चों और विशेषकर युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों से अवगत करवाने और उनको सेहतमंद जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने दोहराया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस शहर में नशे के ख़ात्मे के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here