Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur प्राचीन शिव मंदिर चब्बेवाल में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

प्राचीन शिव मंदिर चब्बेवाल में लगाया गया फ्री मेडिकल कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव मंदिर, चब्बेवाल में धन्वंतरी वैद्य मंडल की तरफ से फ्री मेडिकल कैंप प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद की अध्यक्षता में लगाया गया। कैंप का उद्घाटन प्रेम गोपाल, सुधीर शिंदे, सुदर्शन, मध्यम, जनक राज, रविंद्र वालिया, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, गौतम आदि द्वारा किया गया। इस में धनवंतरी वैद्य मंडल के सदस्यों द्वारा लगभग 250 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गईं। इस मौके पर मंडल के प्रधान वैद्य सुमन कुमार  सूद ने कहा कि इस प्रकार के कैंप में सेवा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मंडल का एकमात्र उद्देश्य आयुर्वेद का प्रचार व प्रसार करना है। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली रोग को जड़ से खत्म करती है तथा इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आज विदेशी लोग भी आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को अपनाने लगे हैं। कैम्प में सुमन कुमार सूद, परशोत्तम दास, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह, इंद्रजीत कौर, चारु वालिया, परमजीत सिंह, गोपाल किशन, चंद्रशेखर, मनजीत कौर, जोगिंदर कौर, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि वैद्यों ने सेवा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here