Sunday, November 1, 2026
Home Latest सक्षम वशिष्ट की उपलब्धी बनेगी युवाओं के लिए प्रेरणा: तीक्ष्ण सूद

सक्षम वशिष्ट की उपलब्धी बनेगी युवाओं के लिए प्रेरणा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया कि समाज सेवी राजीव वशिष्ठ के होनहार सपुत्र सक्षम वशिष्ठ ने सीऐजी की राष्ट्रिय परिक्षा में 96% अंक लेकर पंजाब तथा पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करके होशियारपुर निवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया हैं। पिता राजीव वशिष्ठ तथा माता साक्षी वशिष्ठ के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत ने ही सक्षम को इस बड़े मुकाम पर पहुंचाया हैं।

Advertisements

आज उनके निवास स्थान पर श्री सूद के साथ रवी मेहन, सुखवीर सिंह तथा यशपाल शर्मा आदि ने पहुंच कर सक्षम को दोशाला व पुष्प गुच्छ दे कर सन्मानित किया व मुंह मीठा करवाया तथा परिवार को उसकी इस बड़ी उपलब्धी के लिए बधाई दी हैं। श्री सूद ने कहा कि सक्षम की इस उपलब्धी से अन्य युवा प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करके ऐसे मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सक्षम के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here