Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir सीमावर्ती क्षेत्र में मिला जिंदा बम्ब, लोगों में दहशत, पुलिस व आर्मी...

सीमावर्ती क्षेत्र में मिला जिंदा बम्ब, लोगों में दहशत, पुलिस व आर्मी बंब डिफ्यूज़ करने में जुटी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र नोशहरा के एक गांव में जिंदा बम्ब (मोर्टार) मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस सूचना के बाद किसानों तथा आस-पास के लोगों में हडक़ंप एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

Advertisements

इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंब निरोधक भारतीय सेना के दस्ते को सूचित किया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है तथा बम्ब को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here