
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भामेंश्वरी मिशन ट्रस्ट की तरफ से सत्यम विहार भूपतवाला, हरिद्वार में भामेश्वरी धाम में विनोद बहन जी के आशीर्वाद के साथ दो दिवसीय फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेदिक तरीके से मरीजों का इलाज किया गया। इस मौके पर विनोद बहन ने बताया कि ऐसे फ्री मेडिकल कैंप मानवता की सेवा एवं भलाई के हित में लगाने बहुत जरूरी होते हैं। इस इस कैंप के तहत लगभग 1600 के करीब मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गई एवं इलाज किया गया।

इस कैंप में धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद एवं अन्य वैद्य सदस्य वैद्य गुरमेज राम, वैद्य इंद्रजीत कौर, वैद्य इकबाल सिंह मठ्ठारू, वैद्य सुखविंदर समरा, वैद्य चारु वालिया, वैद्य परमजीत सिंह, वैद्य कृष्ण गोपाल, वैद्य जसवीर खान, वैद्य जसकमल, वैद्य हरभजन सिंह बिल्ला, जोगिंदर कौर आदि ने सेवा कर पुण्य प्राप्त किया। धन्वंतरी वैद्य मंडल के प्रधान वैद्य सुमन कुमार सूद ने बताया कि उनको ऐसे कैंप लगा कर मानवता की सेवा करने का अवसर मिलता रहता है, जिससे उनके मन को शांति मिलती है। कैंप के उपरांत भाम वाले महाराज के आशीर्वाद से विनोद बहन जी ने सेवा करते सभी वैद्य जनों को सम्मानित भी किया।












