
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर से देश की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं और देश के भीतर बैठे गद्दारों को चिन्हित करके उन पर भी आतंकियों जैसी ही कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का मन में सोचने वालों की भी रुह तक कांप जाए।

कहा, निजी तौर पर करते हैं होशियारपुर बंद का समर्थन
यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश आनंद ने आतंकी हमले में मारे गए पर्याटकों की आत्मा की शांति की कामना एवं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आतंक से निपटने के लिए और भी कुशल ढंग से योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरुरत है। श्री आनंद ने कहा कि पाक समर्थित लोगों एवं आतंकियों की पहचान करके उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाना चाहिए ताकि देश की एकता एवं अखण्डता को जो लोग क्षति पहुंचाना याहते हैं उन्हें सबक मिल सके।
उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस घटना से सबक लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के और सख्त इंतजाम किए जाएं ताकि वहां जाने वाले खुद को पूर्ण तौर पर सुरक्षित महसूस कर सकें और आने वाली श्री अमरनाथ यात्रा पर भी विपरीत प्रभाव न पड़ सके। इस मौके पर श्री आनंद ने विभिन्न संगठनों द्वारा इस घटना के रोष स्वरुप होशियारपुर बंद का निजी तौर पर समर्थन करते हुए अपील की कि इस बंद में सभी सहयोग करके आतंक के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करें।












