
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के लोहारू क्षेत्र में दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी मुताबक खरकड़ी और मनफरा गांव के बीच सुबह करीब 4 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार 35 वर्षीय विकास आग की चपेट में आ गए और जिंदा जल गए। मृतक की पहचान गांव चैहड़ कलां निवासी विकास के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिरसा स्थित एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, विकास जयपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंनें बताया कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक हादसे का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।












