
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से 10वीं कक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में जिला होशियारपुर ने 47 मैरिट्स के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दसवीं के परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम में जिलें में पहले तीन स्थानों व मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है- श्री गुरू हर कृष्ण पब्लिक स्कूल, होशियारपुर की इशमीत को पुत्री हरदीप सिंह ने प्रदेश में तीसरा रैंक तथा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर की हुनरप्रीत पुत्री अमरीक सिंह ने प्रदेश में छठां रैंक व जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की महकप्रीत कौर पुत्री गुरप्रीत सिंह ने प्रदेश में 10वां रैंक व जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर सुरेखा पुत्री सलिंदर कुमार ने प्रदेश में 11वां रैंक, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल तोए होशियारपुर की तरणमप्रीत कौर पुत्री सतनाम सिंह ने 12वां रैंक, एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर की मुदिता चौबे पुत्री योगेश चौबे ने 13वां रैंक, श्री गुरू हर कृष्ण पब्लिक स्कूल, होशियारपुर की हंसिका पुत्री देसराज ने 14वां रैंक तथा अवनीत कौर पुत्री जगरूप सिंह व एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर की तानया पुत्री तिलकराज ने 15वां रैंक, सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल हाजीपुर की सीरत रतन पुत्री जतिंदर सिंह तथा जीटीबी खालसा सीनियर सैकंडरी स्कूल दसूहा की हरमनप्रीत कौर पुत्री मनमोहन सिंह ने 16वां रैंक, जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क मैमोरियल कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल चक्क अल्ला बख्श मुकेरियां की अमीशा पुत्री मुकेश कुमार तथा श्री जगदीश राम सरकारी.स.स. स्कूल पलाहड़ होशियारपुर की सिमरन पुत्री अशोक कुमार व एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल की रिशिका खुत्तण पुत्री अनिल कुमार ने 17वां रैंक, सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की मनप्रीत कौर पुत्री महिंदर पाल तथा एसवीएन डीएवी स.स.स. पंडोरी लमीन की अनुष्का पुत्री विजय कुमार व ड्रीम पब्लिक स्कूल रामगढ़ सिकरी की रिधिमा परमार पुत्री अमित कुमार ने 18वां रैंक, सरकारी हाई स्कूल हुसैनपुर लालोवाल की गुरलीन पुत्री संसारचंद व शिवालिक हिल्स पब्लिक हाई स्कूल रगवाल की खुशबू डडवाल पुत्री कुलविंदर सिंह तथा सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की रेणू कौर पुत्री बूटा सिंह व एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल की वनिका पुत्री नरेश कुमार तथा सरकारी हाई स्कूल घोगरा की हरमन पुत्री गगनदीप, एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल का आयान गुलेरिया पुत्र रजिंदर सिंह गुलेरिया, जेएस सन राइस पब्लिक स्कूल बीसे चक्क की जाह्नवी पुत्री जसवीर सिंह, सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की मानवी पुत्री मुकेश कुमार, एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर की इशप्रीत कौर पुत्री मनजीत सिंह तथा सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की नैनसी धालीवाल पुत्री बलतेज सिंह ने 19वां रैंक हासिल किया।
इसके अलावा सरकारी कन्या स.स. स्कूल दसूहा की जसकरण कौर पुत्री गुरबचन सिंह, श्री गुरू हर कृष्ण पब्लिक स्कूल, होशियारपुर की भूमिका वर्मा पुत्री अशोक वर्मा, एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर का राहूल कुमार पुत्र रामदरेश सिंह व सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की शमिया रानी पुत्री बूटा सिंह ने 20वां रैंक, सेंट आरएनए गुरूकुल होशियारपुर की नम्रता बग्गा पुत्री भूपिंदर कुमार, जेएस सन राइस पब्लिक स्कूल बीसे चक्क की कशिश कुमारी पुत्री सुरेश कुमार, एसएवी जैन डे बोडिंग स्कूल होशियारपुर की विनाया जैन पुत्री अजय कुमार जैन तथा सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की संजना पुत्री मनप्रीत ने 21वां रैंक हासिल किया।
सरकारी स.स. स्कूल दातारपुर ने महकप्रीत कौर पुत्री गुरदर्शन सिंह, सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की नम्रता पुत्री प्रदीप कुमार, शहीद सुबेदार दलजीत सिंह सरकारी हाई स्कूल बहल लख्न की दिव्या पुत्री सुखविंदर सिंह, सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की रितू पुत्री रणजीत राम, मूलराज देवी चंद कपूर एसडी पब्लिक स.स.स. गढ़शंकर की वंशिका रानी पुत्री विजय कुमार, सीनीयर सैकंडरी रैजीजैशियल स्कूल फॉर मैरीटोरियस स्कूल तलवाड़ा, होशियारपुर की हरमनप्रीत कौर पुत्री हरदीप सिंह, डा. दलेल सिंह सरकारी स.स.स. स्कूल अतोवाल के मंतवय सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल तोए के कुलविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह, सेंट आरएनए गुरूकुल होशियारपुर की मनवीर कौर पुत्री बहादर राम, श्री गुरू हर कृष्ण पब्लिक स्कूल, होशियारपुर की भावना पुत्री नरेश कुमार, पब्लिक खालसा स.स. स्कूल कंधाला जट्टां की कोमलप्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह, गुरू नानक मिशन स्कूल झावां होशियारपुर के गुरूनूर सिंह पुत्र गुरजीत सिंह ने प्रदेश में 22वां रैंक हासिल कर स्कूल, अभिभावकों व जिले का नाम रोशन किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा के अलावा डिप्टी डीईओ धीरज वशिष्ठ व जिला स्कूल शिक्षा सुधार कमेटी के चेयरमैन प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर ने बच्चों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।











