
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम से इस्तीफा दे दिया है। इस पार्षदों ने पार्टी को इस्तीफ सौंप दिया है और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम पर नए दल के गठन की घोषणा की है। जिन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन का नाम शामिल है।


आप से इस्तीफा देने पर हिमानी जैन ने कहा, “हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने आप से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया। हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। और भी शामिल हो सकते हैं।”












