
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चग्गरां के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा कोमल कौर ने 92 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। गगनजोत कौर ने 90 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुहानी और जया ने 89 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी उत्तम प्रदर्शन किया, और सभी ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जो कि उनकी लगन, अध्यापकों की मेहनत और स्कूल की उच्च स्तरीय शिक्षा को दर्शाता है।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. आशीष सरीन, प्रिंसिपल गोपाल कृष्ण अरोड़ा, कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को दिल की गहराईयों से बधाइयाँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रकट कीं। इस अवसर पर बच्चों का उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मुँह मीठा भी करवाया गया। स्कूल प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के लिए भविष्य में और भी अधिक ऊँचाइयाँ हासिल करने की कामना की।












