
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल, राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर होशियारपुर को वरिन्द्र चोपड़ा ने अपने सपुत्र गौरव चोपड़ा की 13वीं पुण्य तिथि पर राशन वितरित करने के लिए भेजा। राशन उनके भतीजे सन्नी चोपड़ा द्वारा 15 जरुरतमंद परिवारों को दिया गया। अपने संदेश में वरिन्द्र चोपड़ा ने कहा कि सभी लोगों को जरुरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। जन कल्याण कार्यों करने वालो का सदा मंगल ही होता है।

इस मौके पर हरीश सैनी, सुरेन्द्र ओहरी, महिन्द्रपाल गुप्ता, अश्वनी चोपड़ा, सुनील प्रिय, रमन वर्मा, जे. के. शर्मा, एस. पी. गौतम, मा. निहाल चंद, सुरेन्द्र लकी, बलदेव सिंह, रमन खन्ना, अश्वनी शर्मा, राम कृष्ण, हरीश खन्ना, विपिन गुप्ता, मदन अरोड़ा, कवलजीत सिंह पिंका, महेश मोनू आदि उपस्थित थे।












