
कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसयूवी कार सोलापुर जा रही थी और बस मुंबई-बल्लारी जा रही थी इस दौरान कार और बस की सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे दौरान एसयूवी में सवार 5 यात्रीयों और बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, धमाके की आवाज सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












