Tuesday, November 3, 2026
Home Latest केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर को दिया 5...

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर को दिया 5 लाख का अनुदान

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के बागवानी स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आर्या समाज वेद मंदिर प्रबंधक कमेटी, भार्गव नगर, जालंधर को उनकी विशेष मांग पर मंदिर के विकास कार्यों के लिए 5 लाख का अनुदान दिया। आज आर्या समाज वेद मंदिर की ग्रांट मंजूर होने पर मोहिंदर भगत ने वेद मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को 5 लाख का चैक सौंपा, जिसके लिए कमेटी की तरफ से मोहिंदर भगत का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके मोहिंदर भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने देश से छुआछूत को मिटाने के लिए आर्यसमाज का गठन किया था यह उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दलित समाज देश में सर उठा कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इस लिए हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम भी महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के संस्थानों को बढ़िया बनाने के लिए अपना सहयोग दें। इस अवसर पर कमल किशोर,रमेश लाल, सुदेश कुमार,राज कुमार,बिश्मंबर कुमार, कीमती भगत,जय चंद, सुदेश भगत,विजय कुमार,रोक्सी अरोड़ा,वरुण सज्जन तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here