Wednesday, October 7, 2026
Home Himachal शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 4 लोग सड़क हादसे दौरान...

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 4 लोग सड़क हादसे दौरान हुए घायल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के टौणीदेवी-उहल सड़क मार्ग पर गत देर रात एक कार दुर्घटना में चार लोग चोटिल हो गए। घायलों में दो बच्चे और पति पत्नी हैं। गवारडू के नजदीक हुई इस दुर्घटना के बाद घायलों को निजी गाड़ी में टौणीदेवी अस्पताल पहुंचाया गया। कार नंबर एचपी 12 सी- 5499 में सवार चार लोग बिलासपुर जिला के कुठेड़ा से उहल के पास बकनयार गांव में लेख राज की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि घायल पति पत्नी लेख राज की समधी और समधन है।

Advertisements

हॉस्पिटल में घायलों को प्रथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर  अस्पताल में पुलिस भी पहुंची। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक सभी चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में राजेश,लता कुमारी, नित्यांश, अनन्या शामिल है। सभी घायल गांव डुगली डाकघर बरड़ी (कुठेड़ा) घुमारवीं से हैं। बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे सेबाहर बताई जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here