Saturday, October 17, 2026
Home Latest मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्रि श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्रि श्री दुर्ग्याणा मंदिर में हुए नतमस्तक

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। मेजर जनरल श्री कार्तिक शेषाद्रि गंगादशमी के दिन श्री दुर्ग्याणा मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने आए और मंदिर की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ उनके साथी अधिकारी भी थे और यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री कार्तिक और उनके अधिकारी सभी बहुत धार्मिक और ग्रंथों के विद्वान हैं। श्री शेषाद्रि ने यह आश्वासन दिया कि श्री दुर्ग्याणा के हित के लिए वह जो भी सेवा कर सकते हैं, करेंगे और यहां आकर उन्हें मानसिक शांति प्राप्त हुई है। वह श्री राम जी के दरबार में एकांत में भजन ध्यान करने की अभिलाषा रखते हैं।

Advertisements

इस मौके पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, वित्त सचिव बिमल अरोड़ा, श्री हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन डा. राकेश शर्मा, माला चावला, नीलम शर्मा, अनिल पाठक इत्यादि बहुत से अधिकारी और दर्शक उपस्थित रहे। मंदिर के अंदर जब कीर्तन करने वाली संगत को यह पता लगा कि उनके सामने सेना का जनरल खड़ा है तो बड़े भावविभोर होकर लोग खड़े हुए और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here