
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी एंड बी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स एकेडमी के आल राउंडर खिलाड़ी हरजीत सिंह हिम्मत का इंग्लैंड में काउंटी टीम के लिए सिलेक्शन होने से सी एंड बी एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए आई सी सी लेवल वन के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कोच बलराज बल्लू ने बताया कि हरजीत सिंह का इंग्लैंड की काउंटी टीम में चुना जाना कोच के तौर पर उनके लिए और पूरे शहर होशियारपुर के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी और हरजीत ने एकेडमी के साथ होशियारपुर का नाम भी रोशन किया।

इस मौके पर चमन लाल, राज कुमार, महिंदर कौर , कार्तिक, असिस्टेंट कोच चंद्र शेखर , विशु और डा मनोज शर्मा ने भी हरजीत सिंह को इंग्लैंड में काउंटी टीम की ओर से खेलने के लिए विशेष तौर से मुबारक बाद दी।












