Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के...

पंजाब सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: अनिल ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब ट्रेडर्स कमीशन, आबकारी एवं कर विभाग के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और ट्रेड एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की शुरुआत में सहायक कर कमिश्नर परमजीत सिंह और व्यापार मंडल होशियारपुर के प्रधान गोपी चंद कपूर ने चेयरमैन का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन अनिल ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के लंबित कर बकाया मामलों को सुलझाने हेतु ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करने के लिए उन्होंने वित्त मंत्री, पंजाब को सिफारिश भेज दी है, और यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी। चेयरमैन की ओर से व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के सहयोग से कर दिया गया। शेष जटिल मामलों को जीएसटी काउंसिल के माध्यम से हल कराने का भरोसा भी दिलाया गया।श्री ठाकुर ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में टैक्स भुगतान में सहयोग करें ताकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो सके।

Advertisements

उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सोमनाथ बंगड़, प्रेम चंद जैन, अजय सैनी, अजय भाटिया, बॉबी कौशल, राजेश जैन, मुनीष नंदा, प्रेम सैनी, मोहन लाल ढींगरा, चंद्र मोहन, जग रूप सिंह धामी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं, विभागीय स्तर से उप कमिश्नर स्टेट टैक्स जालंधर मंडल दरवीर राज, संयुक्त निदेशक-कम-उप कमिश्नर स्टेट टैक्स दलजीत कौर, स्टेट टैक्स अधिकारी संदीप कुमार, जगरूप सिंह, नीतिका अग्रवाल, डीएस चीमा,  अमरजीत, राधा रमन,  गगनदीप सिंह, रघु रैना व सहायक राज कर अधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here