
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के करोल में स्थित विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान 1 युवक की मौत हो गई। मुतक की पहचान कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पदम सिंह रोड स्थित चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग वह पुलिस को दी पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

काफी मुशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी देते स्टाफ ने बताया कि आग लगने के बाद सभी लोग स्टोर से बाहर निकल गए और पुरे स्टोर की बिजली काट दी गई इस दौरान लिफ्ट में मौजूद 1 युवक अंदर फस गया। आग पर काबू पाने के बाद उसे लिफ्ट से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक कूछ पता नहीं चल पाया है।












