Saturday, October 31, 2026
Home International कनाडा में प्लेन हुआ हाईजैक, हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी

कनाडा में प्लेन हुआ हाईजैक, हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हवाई क्षेत्र में एक छोटे विमान के हाईजैक होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद कुछ समय के लिए हवाई यात्राएं रोक दी गई थी। यरपोर्ट प्रशाशन के अनुसार, हाइजैक की खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट पर आने वाली नौ उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अनुसार उन्हें दोपहर 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 1:40 बजे) हवाई अड्डे के पास के हवाई क्षेत्र में एक छोटे विमान के हाईजैक की जानकारी मिली थी।

Advertisements

हाईजैक की जानकारी मिलने के बाद प्रशाशन ने एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों के लिए अस्थायी रूप से ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया था। यह ग्राउंड स्टोप 39 मिनट के लिए लगाया गया था। इस दौरान डायवर्ट किए गए यात्रियों को वैंकूवर एयरपोर्ट के सहयोगियों ने उनकी लोकेशन तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस निजी विमान को सुरक्षित लैंड कराया और उसमें सवार एक अकेले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here