
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक विमान का इंजन फेल हो गया और करीब 17 मिनट तक विमान हवा में ही घूमता रहा। इसके बाद पायलट ने विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जाने वाली उड़ान का मार्ग तकनीकी खराबी के कारण बदले जाने के बाद रात 9:35 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।”












