
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिम ट्रेनर रोहित निवासी सैफरन सिटी, होशियारपुर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी को 5 साल हुए है और वह घरेलू लड़ाई झगड़े के कारण परेशान रहता था।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है मृतक रोहित की बहन के आने के बाद ही पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।












