Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल में बच्चों ने सीखी याददाश्त को तेज़...

टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल में बच्चों ने सीखी याददाश्त को तेज़ करने की कला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल में राजेश चौधरी द्वारा बच्चों को याददाश्त को तेज़ करने की कला का हुनर सिखाया गया। इस मौके पर राजेश चौधरी ने छात्रों को स्मृति (याददाश्त) के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे याददाश्त न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में हमारी मदद करती है। उन्होंने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने, अनुशासित दिनचर्या अपनाने और नियमित पुनरांवृति द्वारा स्मरणशक्ति को बेहतर बनाने के उपयोगी सुझाव भी दिए।

Advertisements

इस व्याख्यान के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की। जिससे सत्र अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बन गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और राजेश चौधरी ने सभी प्रश्नों का सरल व प्रभावशाली उत्तर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने राजेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के मानसिक विकास में सहायक होते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। यह सत्र निश्चित रूप से सभी के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here