
उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड में बादल फटने कारण तबाही मची हुई है। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में बादल फटने से पति-पत्नी लापता है और दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही 20 मवेशी मलबे में दबे है। वहीं टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटा है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में भी बादल फटा है। तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कुछ घरों के मलबे में दबे होने की सूचना है।


जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मोपाटा में रहने वाले तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। इनके आवास और गोशाला के मलबे में दबने की सूचना है।

इसमें 15 से 20 जानवर भी मलबे में दबने की सूचना है। डीएम ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हो गई है।












