
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। चौकी चौरा में बादल फटने में नाला भर गया। जिससे अखनूर के सुमाह, सुंगल, पंगयाडी, रामनगर कॉलोनी और बोमाल क्षेत्र के कई घरों में पानी भर गया। सुमाह में जेजेएम के तहत बनाए गए ट्यूबवेल की दीवार टूट गई है, जबकि अखनूर से गोपाला और पंगयाडी मुख्यमार्ग को जोड़ने वाली दोनों पुलियां भी टूट गई हैं।

इस वजह से पंगयाडी और गोपाला गांव का संपर्क कट गया है, जिससे करीब 400 लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की मांग की है और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।












