Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur स्कूल मुकाबलों के लिए तैयारी करवाने हेतू किए जाने वाले प्रयासों संबंधी...

स्कूल मुकाबलों के लिए तैयारी करवाने हेतू किए जाने वाले प्रयासों संबंधी की चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन जे. एस. आहलूवालिया ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के इंचार्ज अमरीक सिंह तथा अन्य अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उन्हें कंपटीशन मुकाबलो के लिए तैयारी करवाने हेतु किए जाने वाले प्रयासों संबंधित विशेष चर्चा की। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान समाज सेवक बहादुर सिंह सुनेत तथा सिमरन कौर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। श्री आहलूवालिया ने कहा कि उनके ट्रस्ट का प्रयास है कि बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित किया जाए कि वह आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े हो सके। इसके लिए छोटी क्लासों से ही प्रयास किया जाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बच्चों की कंपटीशन पेपरों की तैयारी के लिए हर संभव सहायता करने को तैयार है। उन्होंने स्कूल प्रमुख से कहा कि वह उन्हें उन बच्चों की सूची दें जो बच्चे किसी कारणवश आठवीं कक्षा के बाद स्कूल में पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। इन बच्चों को ढूंढ कर उनको फिर से पढ़ाई के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रीत नगर के बच्चों के लिए स्कूल के बाद पढ़ाई हेतु विशेष प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए और उसकी प्राप्ति के लिए अध्यापकों और बच्चों को पूरी मेहनत से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो शिक्षा दी जाती है उसके साथ  कोई फेरबदल नहीं कर सकते। आज स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं।

बच्चों के लिए पढ़ाई का माहौल बना हुआ है। अगर एक बच्चा भी ऊंचे पद पर पहुंचता है तो वह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह ने कहा कि स्कूल ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करता है। वह प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक बच्चे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए आगे आए। इस मौके पर स्कूल की तरफ से जे.एस.आलूवालियां, बहादुर सिंह सुनेत  तथा सिमरन कौर को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह ,अनु आनंद.संगीता सैनी,मोनिका, सुकृति कश्यप,अर्चना तथा मनीषा सैनी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here