Tuesday, October 20, 2026
Home Crime मां ने अपने 4 बच्चों पर चलाई गोली, 2 की मौत

मां ने अपने 4 बच्चों पर चलाई गोली, 2 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। टेक्सास से हैरानीजनक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने 4 बच्चों पर गोली चला दी। जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई। ब्रेजोरिया काउंटी के शेरिफ बो स्टालमैन ने पत्रकारों को बताया कि 31 साल की महिला पर हत्या और घातक हथियार से गंभीर हमले के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्टालमैन ने कहा कि 4 बच्चों में से 2 की उम्र 13 और 4 साल थी, जो गोली लगने से मारे गए है। अन्य बच्चों की उम्र 8 और 9 साल है, जिन्हें ह्यूस्टन क्षेत्र के एक अस्पताल में ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर है। 

Advertisements

स्टालमैन ने बताया कि गोली चलाने के बाद महिला ने अधिकारियों को सूचित करने के लिए कॉल किया था। अधिकारियों ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है। स्टालमैन ने कहा, “इस तरह की संवेदनहीन त्रासदी को समझना असंभव है लेकिन हम इन बच्चों को न्याय दिलाने के लिए वह सब करेंगे जो हम कर सकते हैं।” शेरिफ बो स्टालमैन ने बताया कि आरोपी महिला ह्यूस्टन के उत्तर में स्थित मोंटगोमरी काउंटी की निवासी है। फिलहाल, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि मां ने अपने ही बच्चों पर गोली क्यों चलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here