Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur पटियाला में 9 वर्षिय बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले अध्यापक को...

पटियाला में 9 वर्षिय बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाले अध्यापक को मिले सख्त सजाः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने पटियाला में एक स्पोर्टस टीचर द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना का एक शिष्टमंडल जल्द ही शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से मिलेगा और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम अपराधी किस्म के बाहरी राज्यों से आए लोगों से लड़ाई लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ घटिया मानसिकता वाले हमारे अपने पंजाबी लोग इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम देकर विश्व में पंजाब का नाम खराब कर रहे हैं, जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समस्त समाज को एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलना चाहिए और मौजूदा कानून से सख्त कानून की मांग करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई बच्चा किसी की हवस एवं अपराधिक सोच का शिकार न हो सके। इस मौके पर पवन शर्मा, मुकेश सूरी एवं भोला ठाकुर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here