
कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर से दिल दलहाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक 16 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आरव पुत्र आलोक मिश्रा के रुप में हुई है। संगे संबंधी ने बताया कि दीपावली पर बेटे ने बड़ी बहन को बताया कि उसे सपने में कुछ चेहरे नजर आते हैं जो कहते हैं कि या तो खुद जान दे दो या परिवार को मार डालो।

हालांकि उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वहीं संगे संबंधी पिछले सप्ताह भागलपुर छठ पूजा मनाने चले गए। बहन के कोचिंग जाने के दौरान खुद को अकेला पाकर आरव ने कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












