
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में सत्र 2024–25 की एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड सरेमनी बडे हर्ष और उल्लास से आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में ग्रेड 1 से ग्रेड 9 व ग्रेड 11 के पिछले सत्र में शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए, छात्र्रों को ये अवार्ड प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजवलन से हुआ। तदपुरांत स्कूल गीत ‘मार्च टूगैदर’ व स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। पी प्राईमरी के नौनिहालों ने डांस करके दर्शकों का मन मोह लिया। गौरतलब है कि इस सरेमनी में 200 मेधावी छात्रों को 90 प्रतिशत आधिक अंक प्राप्त करने पर इस अवार्ड से नवाज़ा गया।
स्कूल की हैडमिस्ट्रेस मैडम जसजीत कौर ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों का पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ कर पाना वास्तव में उनकी सच्ची निष्ठा और कड़ी मेहनत का परिणाम है तथा अध्यापक और अभिभावक उनकी इस सफलता के साक्षी हैं। उन्होंने गुरू ग्रंथ का जिक्र करते हुए कहा कि सच्ची निष्ठा से की गई मेहनत मनुष्य को भयमुक्त और मुकाम तक पहुँचाकर कायर््सिद्धि करवाती है।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्र ने मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्रों की अच्छी पढ़ाई के कारण ही उन्हें ये अवार्ड प्राप्त हुए हैं। सभागार में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की सफलता का श्रेय स्कूल टीम को दिया। प्रिंसिपल संगीता निस्तंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि “पुरस्कार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और मेहनत सदा मीठा होता है।”
इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी व सी ई ओ श्री राघव वासल ने छात्रों व अभिभावकों को ढेरों बधाइयाँ और शुभाशीर्वाद दिया तथा अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि वासल एजुकेशन संचालित शिक्षा संस्थानों का उददेश्य केवल छात्रों को ज्ञान नहीं अपितु विद्यार्थियों में आत्मविश्वास ,नेतृत्च क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास करना है।उन्होंने कहा कि ‘आज सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थी हमारी मेहनत और समर्पण के प्रतीक हैं हमें गर्व है कि हमारे छात्र भविष्य के सुयोग्य नागरिक बनेंगे।











