
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:राकेश भार्गव। मंडल अध्यक्ष रत्न लाल की अध्यक्षता में पाबरकाम एवं ट्रांसको से संबंधित पैंशनरों की मीटिंग हुई। इसमें विभिन्न मंडलों से बड़ी गिनती में पैंशनरों ने भाग लिया। वक्ताओं ने 2016 से 2.59 फैक्टर से पैंशन वृद्धि, मंहगाई भत्ता केंद्र सरकार के पैटर्न पर,वकाया का भुगतान तुरंत करने,मैडीकल भत्ता कम से कम 2000 रू करने,कैशलैस मैडीकल स्कीम को पुनः चालू करने, बिजली बोर्ड अव कार्पोरेशन की जमीनों को किसी भी कीमत पर न बेचने की मांगों पर जोर दिया गया।

राज्य सचिव दर्शन कुमार मैहता एवं जैल सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को धूरी में एक विशाल रोष प्रदर्शन करके सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा। यदि सरकार ने कोई उचित कार्यवाही न की तो संघर्ष को और तेज करते हुए इसे किसी निर्णायक मोड़ तक लाया जाएगा।इस मौके अन्य के अलावा प्रवेश वर्मा सचिव, गुरमेल सिंह,हरवंस लाल, अजीत सिंह,स्वर्ण सिंह, हरीश शर्मा एवं अन्य भी उपस्थित थे।












